फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिन तक बंधक बनाकर युवती को बेचने का प्रयास

Wed, 12 Jul 2017 10:49 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
नशा देकर युवती का अपहरण कर 12 दिन तक बंधक बनाने के बाद उसे बेचने का प्रयास किया गया। युवती ने मौका मिलते ही घटना की सूचना तत्काल यूपी 100 पर दी। जिस पर यूपी 100 की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवती को बरामद कर बिक्री के आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने युवती के पति और मायके वालों को सूचना देकर बुलाया है। 
विज्ञापन

जिला उन्नाव के एक गांव की रहने वाली युवती ने बताया कि उसका पति दिल्ली मेें मजदूरी करता है। पति के साथ वह भी दिल्ली में रहती थी। पड़ोस की एक महिला के घर उसका आना जाना हो गया। आरोप है कि महिला ने नशा देकर कोतवाली क्षेत्र के गांव प्रसादपुर के एक युवक को उसे सौंप दिया। आरोप है कि नशा देकर उसे गांव प्रसादपुर लाया गया। 12 दिन तक उसे घर में बंधक बनाकर रखा गया। कई बार उससे बलात्कार का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी की पत्नी के विरोध पर आरोपी घटना को अंजाम नहीं दे सका। उसे घर में छत के ऊपर और घर के बाहर नहीं निकलने दिया गया। इस दौरान उसे गांव रंपुरा फकीरे के एक युवक के हाथों बिक्री करने की योजना बनाई गई। बुधवार को मौका लगने पर युवती ने यूपी 100 को इसकी सूचना एक युवक से कराई। तत्काल पुलिस सेवा की टीम ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। टीम युवती और आरोपी को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर गई। कोतवाली पुलिस ने युवती के माता-पिता और पति को घटना की सूचना देकर कोतवाली बुलाया है।
इंस्पेक्टर जयवीर सिंह ने बताया कि युवती अपने आप को दिल्ली की और नशा देकर क्षेत्र में लाने, बंधक रखकर बिक्री का प्रयास करने की बात बता रही है। उसके माता-पिता को सूचना दी गई है। उनके कोतवाली पहुंचने पर अगली कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें