फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप

Thu, 01 Jun 2017 10:26 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
ग्रामीण की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया रंजीत के 40 वर्षीय सुरेश गंगवार की बुधवार को देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घरवालों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया रंजीत निवासी सुशीला देवी के पति सुरेश गंगवार ने बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर भजा के एक ग्रामीण को कई माह पूर्व 37 हजार रुपये ब्याज पर दिए थे। इसकी जमानत बीसलपुर के एक युवक ने ली थी। काफी समय बीत जाने पर भी जब मोहम्मदपुर भजा के ग्रामीण ने रुपये वापस नहीं लौटाए तभी सुरेश ने उससे तकादा करना शुरू कर दिया। मोहम्मदपुर भजा का ग्रामीण और जमानत लेने वाला युवक बुधवार को उनके घर आया और कहा कि वह उनके साथ चलकर अपने रुपये ले ले। रुपये मिलने की उम्मीद में सुरेश उनके साथ चला गया। वे लोग सुरेश को लेकर थोड़ी दूरी पर स्थित एक ईंट भट्टे पर ले गए। कुछ देर बाद उन लोगों ने घर आकर बताया कि सुरेश ईंट भट्टे पर दो मंजिला से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घर वाले तत्काल ईंट भट्टे पर पहुंचे, जहां सुरेश बेहोशी की हालत मेें पड़ा हुआ था। सुरेश की गर्दन पर पीछे की ओर चोट के निशान थे। घर वाले सुरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, तभी घर वाले शव ले आए। शव आते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता वासुदेव और पत्नी सुशीला भाई धर्मपाल, पुत्री आरती, मां सावित्री, पुत्र अनिल और सुनील का रोते-रोते बुरा हाल हो रहा है। मृतक के घर वालों ने दियोरिया पुलिस को घटना की जानकारी दी और सुरेश की हत्या किए जाने की आशंका जताई। पुलिस ने गुरुवार को शव सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल मोहम्मद कासिम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें