फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी में पहुंचे हिरन को कुत्तों ने किया जख्मी

Sun, 20 May 2018 01:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल से निकलकर आबादी में पहुंचे हिरन (पाड़ा) को शनिवार सुबह कुत्तों के झुंड ने घायल कर दिया। इसकी ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पहुंचे वनकर्मियों ने घायल हिरन को इलाज के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया। प्राथमिक इलाज के बाद हिरन को आईवीआरआई बरेली भेज दिया है।  
विज्ञापन

बराही रेंज के जंगल से निकलकर शनिवार सुबह एक हिरन भटकता हुआ नौरंगाबाद गांव में पहुंच गया। जिसके बाद गांव के कुत्तों ने हिरन को घेरकर उस पर हमला कर दिया। जिसमें हिरन का एक पैर काफी जख्मी हो गया। गांव के लोगों ने उसको बचाने के बाद सूचना वनकर्मियों को दी। इस पर रेंजर अनिल शाह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद उसको प्राथमिक इलाज देने के बाद आईवीआरआई बरेली भेज दिया गया है। रेंजर ने बताया कि कुत्तों के हमले में हिरन का एक पैर काफी जख्मी हुआ है।  
बीसलपुर। गांव नौगवंा नवीनगर के सिद्ध पीठ टीबरी नाथ मंदिर में शनिवार को सुबह 11 बजे आवारा कुत्तों द्वारा घेरकर लाया गया हिरन आ गया। मंदिर के महंत बाबा हरिसेवा दास ने आवारा कुत्तों को भगाकर घायल हिरन को मंदिर में बंद कर लिया और वन विभाग के कर्मचारियों को सूचित कर दिया। वन विभाग के कर्मचारियों ने घायल हिरन को मंदिर से पशु अस्पताल लाकर उसका उपचार कराया और उसे दियोरिया के जंगल में छोड़ दिया।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें