फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीफ खां चौराहा पर दो गुटों में मारपीट, फायरिंग

Wed, 28 Jan 2015 11:38 PM IST
पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शरीफ खां चौराहा पर पैसे के लेनदेन को लेकर मंगलवार देर रात दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। आरोप है कि इस दौरान एक गुट ने फायरिंग भी की। जिससे वहां अफरा तफरी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ला देशनगर गौढ़ी निवासी फफूटा और मोहल्ला शेरमोहम्मद निवासी अनवर उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस के मुताबिक मोहल्ला देशनगर गौढ़ी निवासी अनवर उर्फ गुड्डू व मोहल्ला शेरमोहम्मद निवासी फफूटा के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। मंगलवार की देर रात दोनों गुट शरीफ खां चौराहा पर आमने-सामने हो गए और उनमें कहासुनी व मारपीट होने लगी। जिससे चौराहा पर हड़कंप मच गया। मारपीट में दोनों घायल हो गए। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके से अनवर उर्फ गुड्डू व फफूटा को हिरासत में ले लिया। घायल अनवर उर्फ गुड्डू ने आरोपी फफू टा पर तमंचे से फायर करने का आरोप भी लगाया है। शहर कोतवाल ने बताया कि दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया है। शेष आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें