फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के पति ने गन्ना सचिव को पीटा

Mon, 27 Mar 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य के पति ने गन्ना सचिव को पीटा
विज्ञापन
पर्ची न मिलने से परेशान गन्ना किसानों का गुस्सा आखिर फूट ही पड़ा। एक किसान के साथ पर्ची निकालवाने पहुंचे जिला पंचायत सदस्य ने गन्ना सचिव की पिटाई कर दी। सचिव ने मामले की शिकायत पुलिस और विभागीय अधिकारियों से की है। गन्ने का पेराई सत्र समाप्ति की ओर है। इसके बाद भी किसानों को गन्ने की पर्ची के लिए भटकना पड़ रहा है। इसको लेकर आए दिन किसानों की समिति अधिकारियों एवं स्टाफ से कहासुनी भी होती है। सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे गन्ना समिति सचिव वसी अहमद खाना खाने के बाद दफ्तर लौटे। वह बाइक खड़ी करके अंदर जाने लगे। इस बीच वहां जिला पंचायत सदस्य विनीता के पति गुड्डू ने उन्हें रोका और पर्ची के बारे में जानकारी की। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोप है गुड्डू ने अपने चार साथियों की मदद से सचिव की पिटाई शुरू कर दी। शोर होने पर कार्यालय का स्टाफ एवं वहां मौजूद अन्य किसानों ने दौड़कर सचिव को बचाया। इसको लेकर समिति परिसर में काफी देर हंगामा होता रहा। बाद में सचिव ने अपने कक्ष में पहुंचकर जिला पंचायत सदस्य के पति गुड्डू सहित चार के खिलाफ कार्यालय में आकर मारपीट करने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही विभागीय अधिकारियों को भी इसकी प्रति भेजकर अवगत कराया है। समिति सचिव वसी अहमद ने बताया कि हमलावर पहले से तैयार खड़े थे। बाइक से उतरते ही बिना कुछ कहे सुने अचानक मारपीट शुरू कर दी है। उधर, जिला पंचायत सदस्य के पति गुड्डू ने बताया कि सकट गांव के एक किसान के घर में 15 अप्रैल को शादी है। उसे गन्ने की पर्ची समय से जारी कराने को एक सप्ताह पूर्व प्रार्थना पत्र दिया था। सोमवार को इसकी जानकारी करने पहुंचा तो सचिव ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर किया। इसको लेकर कहासुनी हुई थी। मारपीट का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें