फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी समीक्षा करते रहे और शहर में लूट हो गई

Mon, 13 Feb 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने में पुलिस महकमा की ओर से बरती जा रही लापरवाही के चलते एक और वारदात हो गई। डीआईजी आशुतोष कुमार पुलिस लाइन में चुनावी तैयारी की औपचारिक समीक्षा करते रहे और शहर में बाजार से खरीदारी कर घर लौटी प्रधानाध्यापिका से पर्स लूट लिया गया। मोहल्ला नखासा निवासी मीरादेवी हाजरा अमरिया ब्लाक के परसिया माधोपुर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका है। रविवार देर शाम प्रधानाध्यापिका अपनी भतीजी रीना हाजरा के साथ बाजार खरीदारी करने गईं थी। रिक्शा से वापस घर पहुंची। गली के बाहर उतरने के बाद पैदल मकान के दरवाजे तक पहुंची। इस बीच एक बदमाश पर्स लूटकर भाग निकला। पर्स में पांच हजार रुपये, एटीएम कार्ड व अन्य कागजात थे। प्रधानाध्यापिका के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कुछ दूर भागने के बाद गली के बाहर खड़ी बाइक लेकर लुटेरा स्टेशन रोड की ओर भाग निकला। इसकी सूचना सुनगढ़ी कोतवाली पहुंचकर पीड़ित ने पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें