फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलती ढिबरी गिरने से लगी आग, दो घर जले

Sun, 17 Apr 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
हादसा - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
जलती ढिबरी गिरने से गांव तुमड़िया निवासी गेंदनलाल के घर में आग लग गई। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते आग ने उनके भाई का घर भी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में एक पशु भी झुलस गया। साथ ही काफी सामान भी नष्ट हो गया।
विज्ञापन

 गांव तुमड़िया निवासी गेंदनलाल ने बताया कि शनिवार रात उनके घर में ढिबरी जल रही थी। परिवार के सभी लोग सो रहे थे। रविवार सुबह करीब चार बजे अचानक ढिबरी लुढ़क गई, जिससे घर में आग लग गई। घर के सभी सदस्य किसी तरह जान बचाकर बाहर भागे और शोर मचाया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक उनके भाई भगवानदास का घर भी आग की चपेट में आ गया। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। अग्निकांड में उनकी एक गाय भी झुलस गई। दोनों घरों में रखा अनाज, बर्तन, बिस्तर, चारपाई समेत सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें