फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे के टुकड़े-टुकड़े करने वाले को सजा-ए-मौत

Wed, 11 Apr 2018 06:54 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
विज्ञापन
court
विज्ञापन
अमरिया कस्बे में 14 महीने पहले छह वर्षीय बालक मोनिस को छुरी से काटकर कई टुकड़े करने वाले युवक नजीम को एडीजे संजीव शुक्ला ने मंगलवार को फांसी की सजा सुनाई। नजीम को घटनास्थल से पकड़ा गया था और वह तब से जिला जेल में बंद है। 
विज्ञापन

यह नृशंस हत्या 21 फरवरी 2017 को हुई थी। बालक मोनिस अमरिया के ही मोहम्मद नईम का बेटा था। आरोपी नजीम मियां भी वहीं का रहने वाला है। रिपोर्ट बालक मोनिस के ताऊ मोईन की ओर से अमरिया थाने में लिखाई गई थी। मोईन का कहना था कि 21 फरवरी को उसका भतीजा मोनिस घर के बाहर खेलते-खेलते कहीं गुम हो गया था। इसके बाद उसने परिजनों के साथ मिलकर मोनिस की तलाश शुरू की। दोपहर साढ़े 12 बजे कस्बे के ही लईक अहमद ने बताया कि मोनिस को नजीम मियां गोदी में लेकर एक मकान की तरफ गया है। इस पर वे लोग बताए गए मकान के अंदर गए तो देखा कि वहां कमरे में आरोपी नजीम बच्चे को बुरी तरह छुरी से काटकर टुकड़े-टुकड़े कर रहा था। सिर भी धड़ से अलग था। बच्चे के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। 
तत्काल यूपी 100 को सूचना दी गई तो पुलिस वहां पहुंच गई। सभी लोगों ने पुलिस की मदद से नजीम को छुरी सहित पकड़ लिया। रिपोर्ट के अनुसार ऐसा लगता था कि नजीम मियां ने बुरी नीयत से बच्चे को पकड़ा हो और विरोध करने पर बुरी तरह काटकर हत्या कर दी हो। 
विज्ञापन

विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया। राज्य सरकार की ओर से पैरवी करते हुए शासकीय अधिवक्ता काजी रिफाकत हुसैन फरहान और वादी पक्ष के विशेष अधिवक्ता पूर्व डीजीसी बीपी सिंह राणा ने सात गवाहों के बयान कोर्ट में दर्ज कराए। एडीजे ने मामले को रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस मानते हुए नजीम को फांसी की सजा के साथ ही 35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

...मांस बेचने का भी गया था शक
घटना के बाद मौके पर जब पुलिस पहुंची तो बालक मोनिस के शरीर के टुकड़ों में से कुछ वहां एक पॉलिथीन में रखे मिले थे। तब यह चर्चा हुई थी कि स्मैक के आदी नजीम ने नशे के लिए रुपये जुटाने की मंशा से मांस बेचने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने जो चार्जशीट दाखिल की है, उसमें एफआईआर के तथ्यों की ही पुष्टि की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें