फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप में असफल रहने पर जलाई युवती की मौत

Sun, 20 Mar 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 दुराचार में असफल रहने पर एक युवक द्वारा मिट्टी का तेल डालकर जलाई गई युवती ने शनिवार को जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। युवती की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने अब दुराचार की कोशिश और जानलेवा हमले के मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

बता दें कि 17 मार्च को दोपहर में बीसलपुर कस्बे की एक 18 वर्षीय युवती अपने घर पर अकेली थी। उसकी मां भैंस के लिए चारा लेने गई थीं, तभी एक साल से लड़की के पीछे पड़ा फूलबाबू उसके घर में घुस आया और दुराचार की कोशिश करने लगा। युवती ने विरोध किया तो फूलबाबू ने पहले तो उसके पेट में चाकू घोंपने की कोशिश की। बाद में पास में रखी बोतल से मिट्टी का तेल उसके ऊपर डाल कर आग लगा दी। तकरीबन 80 प्रतिशत झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां शनिवार को उसने दिन में 10.30 बजे दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लड़की की मां की ओर से दर्ज रेप की कोशिश और जानलेवा हमले की रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाई जाएगी। पुलिस ने आरोपी को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें