फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र की पानी में डूबकर मौत

Thu, 05 Mar 2015 11:15 PM IST
घुंघचाई/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं के खेत में भरे पानी को निकालने को खोदे गए गड्ढे में डूबकर गांव बिलंदपुर अशोक निवासी बृजेश के 11 वर्षीय पुत्र और छात्र अभिषेक की मौत हो गई। पुलिस को सूचना दिए बगैर परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। एक महीने में पिता के बाद पुत्र की मौत होने से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


घटना बलरामपुर पुलिस चौकी के गांव बिलंदपुर अशोक की है। गांव निवासी सचिन और आदर्श अपने भाई अभिषेक को साथ लेकर गांव के समीप गेहूं के खेत में भरे पानी को निकालने बुधवार की शाम गए थे। खेत से पंपिंग सेट से पानी निकालने को एक गड्ढा खोदा  गया।

सचिन और आदर्श पंपिंग सेट लेने जाने की जानकारी देकर अभिषेक को खेत पर छोड़कर चले गए। उन दोनों के वापस लौटने पर अभिषेक नहीं था। ढूंढने पर अभिषेक का शव पानी के गड्ढे में मिला।
विज्ञापन


शव मिलने की सूचना पर परिवार वालों में कोहराम मच गया। पुलिस को सूचना दिए बगैर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अभिषेक गांव में एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। उसके पिता बृजेश की छह फरवरी को ट्रैक्टर से कुचल कर उस समय मौत हो गई थी, जब वह ट्रैैक्टर-ट्राली से चीनी मिल को गन्ना डालने जा रहे थे। अभिषेक के परिवार में मां कुसुम देवी, 20 वर्षीय भाई सचिन, 17 वर्षीय आदर्श और दो वर्षीय रिंकू है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें