फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से चीतल की मौत

Wed, 08 Apr 2015 11:44 PM IST
जराकोठी/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर हाइवे पर गढ़ा रेंज में रविवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से चीतल की मौत हो गई।
विज्ञापन


टाइगर रिजर्व के बीच से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन वन्यजीवों की मौत हो रही है। रविवार की रात गढ़ा बैरियर से लगभग 300 मीटर दूर किसी वाहन की टक्कर से चीतल की मौत हो गई। सुबह उधर से गुजरे एक समाचार पत्र विक्रेता ने इसकी सूचना वनकर्मियों को दी।

गजरौला स्थित पशु चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया। डॉ. एसके राठौर ने बताया चीतल के पिछले हिस्से पर चोट लगने व अत्याधिक खून बहने से मौत हुई है। माला रेंज के वनक्षेत्राधिकारी डीके सिंह ने बताया कि हाइवे पर किसी वाहन की टक्कर से चीतल की मौत हुई है। अज्ञात के खिलाफ केस काटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गतिअवरोध न होने पर अक्सर मरते हैं वन्यजीव
पीलीभीत। टाइगर रिजर्व बनने के साथ ही जंगल मार्ग में ट्रेन एवं सड़क मार्ग पर वाहनों की गति को सीमित रखने के निर्देश हैं। वन विभाग ने वन्यक्षेत्र की सीमा पर सूचनात्मक बोर्ड भी लगा रखा है। लेकिन वन क्षेत्र में हाइवे पर कोई गति अवरोध नहीं होने के कारण वाहन तेज गति से गुजरते हैं। करीब एक साल में भालू, चीतल के अलावा दर्जनों बंदर दुर्घटना में मर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें