बुआ के घर से लौट रहे सपा नेता के साथ दबंगों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप है कि उनकी सोने की चेन भी लूट ली। घायल को सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला मुख्यालय रेफर किया गया है।
बिलसंडा के सपा नगरध्यक्ष मनोज कश्यप बृहस्पतिवार को अपनी बुआ के घर से गमी की होली मनाकर अपने घर आ रहे थे। इस बीच रास्ते में हेमपुर के कुछ दबंगों ने रोककर उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर दबंगों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और उनके गले मे पड़ी सोने की चेन भी लूट ली। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया। इधर सपा नेता की ओर से हेमपुर गांव के संतोष कुमार, पोथी लाल, धर्मेंद्र कुमार व कल्यानपुर निवासी वीरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।