फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरगाह में तोड़फोड़ करने वाले भेजे गए जेल

Sun, 11 Jun 2017 07:24 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
आस्ताने हशमतिया दरगाह शरीफ में पथराव कर शनिवार रात तोड़फोड़ करने के मामले में पकड़े गए तीनों युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर रविवार को सभी का चालान कर दिया है। दूसरे दिन शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई। इसके अलावा अधिकारी गश्त पर हालात भांपने में जुटे रहे। शनिवार देर रात बाइक सवार तीन युवकों ने मोहेा भूरे खां स्थित आस्ताने हशमतिया दरगाह शरीफ में पत्थर फेंक वहां की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिये। भीतर घुसकर कुछ लोगों से हाथापाई करने का भी आरोप लगा। इसके बाद आसपास के सैकड़ों लोग एकत्र हुए और जाम लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। भीड़ ने दोबारा इस ओर आने पर तीनों बाइक सवार उत्तराखंड उधमसिंह नगर के रुद्रपुर क्षेत्र के जगतपुरा निवासी मालक सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, गुरजंट सिंह पुत्र सरनाम सिंह निवासी अशरफ खां (कोतवाली) और माधोटांडा के रमनगरा निवासी हरमीत सिंह को धर दबोचा था। इन्हें पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। मामले में एडीएम अजय कांत सैनी, एएसपी रोहित मिश्रा, सीओ सिटी निशांक शर्मा, सीओ पूरनपुर अनुराग दर्शन, कोतवाल देशपाल सिंह, सुनगढ़ी एसएचओ गोपीचंद यादव पुलिस बल के साथ देर रात तक मौके पर लोगों को शांत कराने में जुटे रहे। इसके बाद दरगाह के मुजीब रजा खां की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ 153 ए, 336, 307, 427, 323, 504 धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। भीड़ को सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर शंात कराया। पूरी रात पुलिस अधिकारी शांति बनाए रखने के लिए दौड़भाग करते रहे। इसके बाद रविवार सुबह भी सुरक्षा बंदोबस्त सख्त रखे गए। जिले के आठ एसएचओ को बुलाकर शहर में मुख्य चौराहों और मिश्रित आबादी वाले इलाकों में तैनात किया गया। अधिकारी राउंड लेकर हालात का जायजा लेने में जुटे रहे। साथ ही अफवाह फैलाने वालों पर भी नजर रखी गई।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें