दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो लोगों ने बुधवार की रात घर
में घुसकर एक दलित विवाहिता से दुराचार किया। विरोध करने पर उसकी तमंचों की
बटों से पिटाई भी की। इस मामले की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दियोरिया
कोतवाली क्षेत्र की एक दलित विवाहिता ने बताया कि बुधवार की रात लगभग आठ
बजे वह घर में अकेली थी। उसी समय दो लोग दीवार फांदकर घर मेें घुस आए। उन
लोगों ने तमंचों के बल पर उससे दुराचार किया। विरोध करने पर युवकों ने
विवाहिता से गाली गलौज किया और तमंचों की बटों से पीटा। जान से मारने की
धमकी दी और जातिसूचक अपशब्द कहे।
विवाहिता ने गुरुवार को कोतवाली में
मामले की तहरीर दे दी। कोतवाल डीके तिवारी ने बताया कि विवाहिता की तहरीर
पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गांव के ही हरीश और
केदार को नामजद किया गया है। पुलिस ने दुराचार की शिकार विवाहिता को मेडिकल
परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है।