फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप

Thu, 24 Nov 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
दलित किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का आरोप - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
घर से खेत पर जाने के लिए निकली 15 वर्षीय दलित किशोरी को गांव का एक युवक अपने अज्ञात साथी की मदद से मुंह दबाकर अगवा कर अपने घर ले गया। आरोप है कि युवक ने किशोरी से रेप किया और रात भर कमरे में बंधक बनाकर रखा रहा। दूसरे दिन सुबह तड़के शिकायत करने पर धमकी देकर छोड़ दिया। पिता के आने पर पीड़ित किशोरी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। 
विज्ञापन

बरखेड़ा क्षेत्र के एक गांव के निवासी दलित मजदूर ने बताया कि सोमवार को वह भतीजे की दवा लेने के लिए लखनऊ गया हुआ था। घर पर उसकी पत्नी व पंद्रह वर्षीय बेटी थी। रात करीब नौ बजे उसकी बेटी शौच के लिए खेत पर जाने को निकली। आरोप है कि गांव का एक युवक अपने एक अज्ञात साथी के साथ आ गया। जिसके बाद किशोरी के मकान के बाहर निकलते ही मुंह दबाकर अपने घर ले गया। जहां आरोप है कि गांव के युवक ने किशोरी रेप किया और दूसरा साथी धमकाने में लगा रहा। रात भर बंधक बनाकर रखने के बाद मंगलवार सुबह तड़के करीब पौने पांच बजे आरोपियों ने किशोरी को शिकायत करने पर मारने की धमकी देकर भगा दिया। सुबह पिता भी लखनऊ से लौट आए। जिसके  बाद किशोरी ने अपने साथ घटित वारदात की जानकारी दी। पिता के साथ थाने पहुंचकर किशोरी ने पुलिस को एक नामजद समेत दो के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी। 
24 घंटे बाद भी नहीं कराया मेडिकल 
थानाध्यक्ष की गैर हाजिरी में बरखेड़ा पुलिस के कार्यवाहक इंचार्ज ने मामले की जांच के नाम पर आरोपी के पिता को हिरासत में लिया। घटना को संदिग्ध भी करार दे दिया, लेकिन सच सामने लाने के बजाए लापरवाही बरकरार रखी। न तो प्रकरण की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसके अलावा तहरीर मिलने के 24 घंटे बीतने के बाद भी किशोरी का मेडिकल कराने की जहमत नहीं उठाई है। सिर्फ संदिग्ध करार देकर घटना को टरकाने के प्रयास किए जा रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें