फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर नहीं ले गए बारात, रिपोर्ट की मांग

Wed, 18 Feb 2015 11:19 PM IST
पूरनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग पूरी न होते देख वर पक्ष के लोग लड़की पक्ष वालों के घर तय तिथि पर बारात नहीं ले गए। जिसके चलते वधू पक्ष के यहां शादी की सभी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। कन्या पक्ष के लोगों ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव खमरिया पट्टी के शिवचरन ने बताया कि उसने अपनी पुत्री की शादी लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव सहुआपुर निवासी एक व्यक्ति के यहां तय की थी। तिलक की रस्म तीन अक्तूबर 2014 को हुई। शादी की तारीख 15 फरवरी 2015 तय की गई। शादी की तैयारी पूरी कर ली गई, लेकिन निर्धारित दिन पर बारात नहीं आई। उसी दिन रात को लड़के के पिता के मोबाइल पर संपर्क करने पर मोबाइल लड़के की मां ने रिसीव कर शादी में बाइक और एक लाख रुपये न देने पर शादी करने से इनकार कर दिया। इससे शादी की करी गई सभी तैयारियां धरी रह गई। समारोह में शामिल होने को आए रिश्तेदारों को बैरंग होना पड़ा। शिवचरन ने बताया कि मामला पंचायत में निपटाने का प्रयास किया गया तब लड़के और उसके भाईयों ने शादी की बात की चर्चा करने पर उसे पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शिवचरन ने एसपी को पत्र भेजकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। उन्होेंने बताया कि तहरीर कोतवाली पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने अभी तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें