फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय जाकर अभिलेख चेक करेगी पुलिस

Mon, 09 Jan 2017 11:03 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल पुराने विवाद में महिला को जिंदा जलाने के मामले में मोहल्ले वालों के बयान जुटाने के बाद असमंजस में फंसी पुलिस अब शिक्षक की मौजूदगी का पता लगाने में जुट गई है। इसके लिए अब विवेचक विद्यालय जाकर छानबीन करेंगे। मोहल्ला नई बस्ती निवासी रेखारानी (40) पत्नी तेजराम को शनिवार गंभीर रूप से झुलसी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मामले में पति की ओर से पड़ोस के बेसिक शिक्षक देव कुमार व उनकी पत्नी ऊषा गंगवार के खिलाफ पुराने विवाद में सुलह न करने पर घर में घुसकर मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने का मुकदमा दर्ज है। एक दिन पूर्व मोहल्ले के लोगों के बयान लेने के बाद महिला के खुद आग लगाने की बात पुलिस के सामने आई थी। इससे मामला उलझ गया था। ऐसे में कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस शिक्षक की मोबाइल लोकेशन निकलवा रही है। आरोपी शिक्षक की घटना के वक्त स्कूल में मौजूदगी को लेकर भी जांच आगे बढ़ाई गई है। विवेचक चंद्र प्रकाश शुक्ला अब जांच के लिए आरोपी शिक्षक  के विद्यालय लालपुर गजरौला जाएंगे। वहां अभिलेखों की चेकिंग के साथ ही बच्चों व स्टाफ से संपर्क साधा जाएगा। जिला अस्पताल में भी महिला के भर्ती होने का समय पुलिस पता करेगी। इंस्पेक्टर सुनगढ़ी हरगोविंद सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है। साक्ष्य के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें