असम हाईवे पर कढ़ेरचौरा गांव के पास हुआ हादसा
असम हाईवे पर कढ़ेरचौरा गांव के पास मंदिर से लौट रहे 50 वर्षीय नारायनलाल को ट्रक ने कुचल दिया। सीएचसी पहुंचने पर उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव कब्जे में लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कढ़ेरचौरा निवासी नरायनलाल खेती करते थे। मंगलवार देर शाम हाईवे पार स्थित मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा कर घर लौटते वक्त असम हाईवे पार करते वक्त उनको पूरनपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला। राहगीरों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, यहां उसकी मौत हो गई। कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में लिया गया है। ट्रक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे है। उधर हादसे में किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के पांच बेटे और तीन बेटियां हैं।