बॉ स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में आखिरकार आरोपी संविदा लेखाकार की सेवाएं समाप्त कर दी र्गइं।
जिले के एक कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल में दस मार्च को एक छात्रा ने वॉर्डन से शिकायत कर लेखाकार मोहम्मद वसीम पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। वॉर्डन ने घटना को सही पाते हुए इसकी जानकारी समन्वयक बालिका शिक्षा मनीष श्रीवास्तव को दी थी। बताते हैं कि उस दौरान मामले की गुपचुप तरीके से जांच भी शुरू की गई थी। बाद में बीएसए ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए एक शिक्षिका से जांच कराई थी। बीएसए ने समन्वयक और शिक्षिका की जांच रिपोर्ट को संलग्न कर डीएम से लेखाकार की संविदा निरस्त करने की संस्तुति की थी। उस दौरान आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के स्थान पर उसकी संविदा दो माह यानी 31 मई तक बढ़ा दी गई। उधर, जब मामला अखबारों की सुर्खियां बना तो महकमे को इस मामले में कार्रवाई करनी पड़ी। आरोपी लेखाकार की बढ़ाई गई दो माह की संविदा पूरी होते ही उसकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। इस संबंध में बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि आरोपी लेखाकार की संविदा अनुमोदन मिलने के बाद समाप्त कर दी गई है।