फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबाइन स्वामी को चाकू मारा, रिपोर्ट

Sun, 26 Apr 2015 11:48 PM IST
पूरनपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
कंबाइन से गेहूं कटाई के रुपये कम देने के विवाद पर कंबाइन स्वामी के हाथ पर चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल को डॉक्टरी जांच को भेजा है।
विज्ञापन


गंाव लाह निवासी हरनेक सिंह ने बताया कि गांव लालपुर में रामकिशन के खेत मेें गेहूं की कटाई कर रहे थे। इस दौरान नगर के पहुंचे एक किसान ने कटाई की रकम तय कर अपने खेत से गेहूं कटवाया। उन्होंने बताया कि गेहूं कटाई के बाद रुपये लेने गए भतीजे को किसान ने पांच सौ रुपये कम दिए। तब उसने किसान की दुकान पर पहुंचकर पूरे रुपये देने को कहा।

इस पर हुए विवाद पर उसकी पिटाई कर हाथ में चाकू मारकर घायल कर दिया गया। पुलिस ने हरनेक सिंह की ओर से आरोपी अज्ञात  किसान के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर घायल को डॉक्टरी जांच को भेजा है।
विज्ञापन


मारपीट की एक अन्य घटना में भूमि पर भूसा का गूंगा लगाने के विवाद पर गांव लोधीपुर निवासी कामिल खां की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने कामिल की ओर से गांव निवासी तस्लीम खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें