फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्यामनगर में बंद मकान से लाखों की चोरी

Sun, 26 Apr 2015 11:48 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की श्यामनगर कॉलोनी में बंद मकान का ताला तोड़कर घुसे चोरों ने लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। पड़ोसियों की सूचना पर पीड़ित गृहस्वामी अपने गांव से घर पहुंचे। सूचना पाकर एलआरपी चौकी पुलिस ने मौका मुआयना किया है।
विज्ञापन

विकास भवन स्थित डीआरडीए कर्मचारी नोखेलाल मोहल्ला श्यामनगर कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश वर्मा के मकान में किराए से रहते हैं। वह अपने बेटे की शादी के चलते सपरिवार मितौली क्षेत्र के गांव खंजननगर गए थे। शनिवार की रात चोर बाउंड्री फांदकर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद मेन गेट की कुंडी उखाड़कर चोर घर में घुसे। चोरों ने दो कमरों के ताले तोड़कर अलमारी में रखे करीब 200 ग्राम वजनी सोने के जेवर, करीब तीन किग्रा चांदी और दो हजार की नकदी पर हाथ साफ कर दिया है। गृहस्वामी नोखेलाल ने इस बाबत कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बंद मकान में इतने जेवरात छोड़कर नहीं जाता है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। पूरे मामले की गहनता से जांच कर्राई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें