फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ ने शुरू की कंबोजनगर मामले की जांच

Thu, 12 Feb 2015 12:29 AM IST
हजारा/पीलीभ्ाीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कंबोजनगर चौकी पर हुए उपद्रव मामले में सीओ पूरनपुर ब्रजवीर सिंह ने जांच शुरू कर दी है। बुधवार देरशाम उन्होंने क्षेत्र में पहुंचकर घटना के बारे में सिपाहियों व गांव वालों से जानकारी ली है।
विज्ञापन


आठ फरवरी की रात में कंबोजनगर पुलिस चौकी पर हुई तोड़फोड़, आगजनी की घटना के तीसरे दिन पुलिस क्षेत्राधिकारी जांच को पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया और चौकी के सिपाहियों व ग्रामीणों से अलग अलग बातचीत कर बयान दर्ज किए। लोगों ने बताया है कि पुलिस घटना में पहले मारपीट न होना बता रही थी जिसमें अब पुलिस ने धाराएं बढ़ा दी है।

वहीं पुलिस की जांच और कार्रवाई को ग्रामीणों ने गलत बताते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पहले पुलिस ने चौकी से भाग कर एसएसबी कैंप में छिपने की जानकारी दी थी, लेकिन अब वह मारपीट का आरोप लगा रही है, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


00
घटना में लापरवाही पर चौकी इंचार्ज को एक दिन पहले ही सस्पेंड कर दिया गया है, अभी जांच की जा रही है, घटना में किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा।
- ब्रजवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें