गांव निवासी पूर्व प्रधान विशन स्वरूप मिश्रा ने बताया कि सोमवार की रात वह बाहरी हिस्से में बनी बैठक और उनका पुत्र संत कुमार बच्चों के साथ अंदर के कमरे में सो रहा था। रात में चोर मकान के पीछे से छत पर चढ़कर घर में घुस आए। चोरों ने बिना ताला पड़े तीन कमरों के अंदर रखे बक्से और अलमारी के लॉक तोड़कर 10 हजार की नगदी, सोने की चेन, हार, चूड़ियां, कमर पेटी, पायल, बिछुआ, चांदी के सिक्कों समेत करीब छह लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की जानकारी सुबह तब हुई जब वह सुबह उठकर कमरे में गए तो देखा की अलमारियाें के लॉक टूटे पड़े थे। कमरे में रखा सामान बिखरा पड़ा था। चोरी की सूचना से गांव में दहशतय व्याप्त हो गई। गृहस्वामी ने घटना की तहरीर पुलिस को देने की बात कही है, लेकिन एसओ सत्येंद्र यादव ने तहरीर मिलने से इंकार किया है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।