उपाधि
महाविद्यालय में परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से पूर्व प्रवेश देने को
लेकर चीफ प्रॉक्टर और प्रवक्ता के बीच विवाद हो गया। इससे नाराज चीफ
प्रॉक्टर ने प्राचार्य को अपना इस्तीफा दे दिया है।
कॉलेज में गुरुवार
को पहली पाली के परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से बाहर निकल रहे थे। वहीं
दूसरी पाली के परीक्षार्थी बाहर खड़े थे। अमूूमन दूसरी पाली के परीक्षार्थी
साढ़े दस बजे ही परीक्षाकेंद्र में प्रवेश करते हैं। बताते हैं कि
प्रवक्ता डॉ. मदन वर्मा ने दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को कॉलेज परिसर के
अंदर आने की परमीशन दे दी।
मामले की भनक चीफ प्रॉक्टर/ फ्लाइंग
स्क्वायड प्रभारी डॉ. मनोज गुप्ता को हुई तो वह तत्काल गेट पर जा पहुंचे।
उन्होंने व्यवस्था छिन्न-भिन्न की बात कहते हुए एतराज जताया। इस पर दोनों
के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इससे नाराज चीफ प्राक्टर ने प्राचार्य को
इस्तीफा सौंप दिया।
चीफ प्राक्टर का आरोप था कि प्रवक्ता की ड्यूटी
आंतरिक सचल दल में सुबह की पाली में थी लेकिन वह नहीं आए। प्राचार्य की
मौजूदगी में भी आरोप प्रत्यारोप का दौर चला। हालांकि प्राचार्य ने चीफ
प्रॉक्टर के इस्तीफे को नामंजूर कर दिया। प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह
ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। प्रवक्ता मदन वर्मा को फ्लाइंग
स्क्वायड टीम से हटा दिया गया है। उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
चीफ प्रॉक्टर कर रहे राजनीति
मैं
वेतन को लेकर कॉलेज आया था लेकिन अव्यवस्था देखकर गेट पर पहुंच गए। 10.20
पर ही परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति दी है। चीफ प्रॉक्टर राजनीति कर
रहे हैं।
डॉ. मदन वर्मा, प्रवक्ता
बगैर ड्यूटी प्रवक्ता ने किया हस्तक्षेप
प्रवक्ता
द्वारा दस बजे ही दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को परीक्षाकेंद्र में आने
की अनुमति दे दी गई। जिससे व्यवस्थाएं छिन्न भिन्न हो गई। बिना ड्यूटी
हस्तक्षेप करने पर एतराज जताया गया था।
डॉ. मनोज गुप्ता, चीफ प्रॉक्टर