फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की तलाश में आई छत्तीसगढ़ पुलिस

Fri, 10 Jun 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दो मई को अचानक लापता हुई युवती की तलाश में छत्तीसगढ़ पुलिस ने शहर में कई जगह दबिश दी। सर्विलांस से मिले सुरागों के आधार पर दिन भर कार्रवाई की जाती रही, लेकिन शाम तक पुलिस को सफलता नहीं मिली। स्थानीय पुलिस की मदद से छत्तीसगढ़ पुलिस युवती की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन

बता दें कि दो मई को छत्तीसगढ़ के जिला जाजगीर के मालखरौंदा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक उन्नीस वर्षीय युवती अचानक लापता हो गई थी। लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार मई को केस दर्ज किया। सुरागरसी के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस ने युवती के मोबाइल पर व्हाट्सएप चेक किया। एक नंबर पर युवती की लगातार प्रेम प्रसंग से जुड़ी बातचीत सामने आई। सर्विलांस की मदद से पुलिस उस नंबर तक पहुंची। नंबर पीलीभीत कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद फारूख निवासी एक युवक के नाम निकला है। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ पुलिस के सिपाही बालकृष्ण भगत और संतोष कंवर पीलीभीत आए। शहर कोतवाली पुलिस की मदद से उन्होंने कई जगह दबिश दी। कोतवाल हरगोविंद सिंह ने बताया कि एक लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस आई थी। थाने से पुलिस टीम मुहैया करा दी गई, पर अभी युवती नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें