गांव सिद्धगनर में दरवाजे से सामने आकर गाली देने का विरोध करने पर तीन लोगों ने महिला प्रधान नीरज मिश्रा की पिटाई कर दी। पुलिस ने प्रधान की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रधान को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। सिद्धनगर की ग्राम प्रधान नीरज मिश्रा ने बताया कि गांव के ही केवल सिंह, अनिल सिंह और धर्मेंद्र सिंह उनके घर के पास से जब निकलते तो आरोपी गालियां देते थे। शुक्रवार को भी आरोपी दरवाजे पर आकर गाली देने लगे। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने पिटाई कर दी और गालीगलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी। शोर होने पर जब गांव के तमाम लोग मौके पर आए तो आरोपी भाग गए। एसओ वीके मिश्रा ने बताया कि प्रधान की तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रधान का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।