फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

Sat, 14 Feb 2015 11:58 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की रात चोरों ने शहर कोतवाली क्षेत्र की तीन दुकानों का ताला तोड़ दिया और उनमें रखी 30 हजार की नगदी समेत करीब 50 हजार का सामान उड़ा ले गए। इनमें से दो दुकानें कोतवाली से कुछ ही दूरी पर स्थित है। पुलिस ने तीनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


शहर से सटे गांव रूपुर कृपा निवासी हर्षित अग्रवाल की बरेली गेट के पास खाद की दुकान व इसी दुकान के पास शहर के मोहल्ला पंजाबियान निवासी सहरोज शम्सी की कंफेक्शरी की दुकान है। शुक्रवार की रात चोरों ने दोनों दुकानों का ताला तोड़ दिया। दुकान स्वामी हर्षित अग्रवाल ने बताया कि चोर दुकान में रखी 12 हजार की नगदी समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। जब नौकर दुकान खोलने पहुंचा तो चोरी की जानकारी हुई। शटर में लगे ताले टूटे पड़े थे।

उधर कंफैक्शरी स्वामी शहरोज शम्सी ने बताया कि चोर उनकी दुकान से आठ हजार की नगदी व 44 सौ रुपये की सिगरेट चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सुबह करीब पांच बजे चौकीदार ने दी। तीसरी वारदात आवास विकास कॉलोनी चौराहा पर हुई। कॉलोनी निवासी योगेंद्र कुमार सूरी ने बताया कि उनकी पंचर जोड़ने की दुकान है।
विज्ञापन


चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखी आठ हजार की नगदी व हजारों रुपये का अन्य सामान चोरी कर ले गए।
 पुलिस ने तीनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फील्ड यूनिट की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। कोतवाली के निकट हुई दो दुकानों की चोरी से सदर कोतवाली पुलिस की सक्रियता की पोल खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें