फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लौकी तोड़ने पर तीन को गोली मारी,घायल 

Fri, 25 Mar 2016 11:23 PM IST
ब्यूरो/ दियोरिया।
विज्ञापन
गोलियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घायलों का सीएचसी में चल रहा है इलाज, एक जिला अस्पताल रेफर
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया रंजीत में गुरुवार को खेत से लौकी तोड़ने से क्षुब्ध होकर कुछ लोगों ने तीन लोगों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
कोतवाल एसएस यादव ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया रंजीत निवासी रमेश, रामदयाल और सूरजपाल ने गुरुवार को गांव के ही अनोखेलाल के खेत से लौकी तोड़ ली थी। किसी तरह जानकारी होने पर खेत स्वामी अपने पक्ष के कई लोगों को लेकर मौके पर पहुंच गया और लौकी तोड़ने वालों से झगड़ने लगा। विवाद बढ़ने पर खेत स्वामी और उसके साथियों ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में गांव ढकिया रंजीत निवासी रामदयाल, सूरजपाल और रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल रमेश ने कोतवाली मेें घटना की तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि रमेश की तहरीर पर मारपीट करने, जानलेवा हमला करने और बलवा करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में गांव ढकिया रंजीत निवासी अनोखेलाल, रामस्वरूप, भगवान स्वरूप, नरेंद्रपाल, भूपेंद्र, देवदत्त, नन्हेलाल और वीरेंद्र पाल को नामजद किया गया है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें