फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े शिक्षक नेता की पत्नी के कुंडल उड़ाए

Thu, 04 May 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
दिनदहाड़े शिक्षक नेता की पत्नी के कुंडल उड़ाए
विज्ञापन
 बाजार जा रही शिक्षक नेता की पत्नी के सोने के कुंडल उचक्का उड़ा ले गया। शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। दिनदहाड़े वारदात से क्षेत्रवासियों ने खासी नाराजगी जताई। पुलिस मौका मुआयना कर मामले की जांच में जुट गई है। मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी शिक्षक नेता भद्रपाल गंगवार ने बताया कि उनकी पत्नी कमला देवी गुरुवार सुबह 11 बजे बाजार जा रहीं थी। इस बीच नई सब्जी मंडी के पास से पैदल गुजर रहीं थीं कि पीछे से आए उचक्के ने दोनों कानों पर झपट्टा मारा और सोने के कुंडल नोंच गलियों में भाग निकला। विवाहिता के शोर मचाने पर मौके पर भीड़ लग गई लेकिन काफी तलाश के बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। पीड़ित ने कुंडल की कीमत 20 हजार बताई है। चौकी प्रभारी पुष्कर सिंह ने बताया कि छानबीन कराई जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें