फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के रूट को लेकर बिसेन मेें तनाव

Mon, 10 Oct 2016 11:51 PM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला पीलीभ्ाीत।
विज्ञापन
पऊफलैग माचऱ्र्च
विज्ञापन
कलश यात्रा के रूट को लेकर थाना जहानाबाद के बिसेन गांव में विवाद की स्थिति बन गई। दूसरे समुदाय के लोगों ने नए रूट पर यात्रा निकालने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल गांव पहुंचा। दोनों पक्षों से बातचीत कर सूझबूझ से मामला शांत कराया गया। जिसके बाद पुलिस ने गांव में फ्लैग मार्च भी किया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव नवदिया में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसी को लेकर सोमवार सुबह कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा आयोजन स्थल से शुरू होकर बिसेन गांव से गुजरी। जिसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। बिसेन गांव के दूसरे समुदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि कलश यात्रा को नए रूट से निकाला गया है, जोकि गलत है। क्योंकि प्रशासन ही कहता है कि किसी भी धार्मिक आयोजन में नई परंपरा न डाली जाए। इसको लेकर काफी लोग गांव में एकत्र हो गए। इधर यात्रा निकालने वालों ने पिछले कई सालों से इसी रूट पर यात्रा निकाले जाने की बात कही। खुद विवाद करने के बजाए लोगों ने पुलिस को सूचना देकर विरोध जताया।  सूचना पर ट्रेनी सीओ योगेंद्र कुमार शंखधार, एसओ जितेंद्र यादव भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच गए। यात्रा को सकुशल समाप्त कराया गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को बातचीत कर शांत कराया गया। इसके बाद गांव की गलियों में खुराफातियों को पुलिस की मौजूदगी का अहसास कराने के लिए फ्लैग मार्च किया। 
0000

पिछले चार सालों से कलश यात्रा ऐसे ही इसी रूट पर निकाली जा रही है। परंपरागत तरीके से यात्रा निकलवाई गई थी। शांतिपूर्ण तरीके से कलश यात्रा निकाली गई है। 
विज्ञापन

मेवाराम, प्रधान पति
000

कलश यात्रा को नए रास्तों से गुजारा गया है। पिछले साल भी ऐसे ही यात्रा को नए रूट से निकाल दिया गया था। जानकारी मिलने पर पिछले साल जब तक लोग विरोध को पहुंचे थे यात्रा निकाली जा चुकी थी। 
मोहम्मद साबिर, ग्रामीण 

कलश यात्रा के रूट को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। मामला शांत कराया जा चुका है। किसी तरह की कोई तनाव की स्थिति अब नहीं है। गांव में एहतियातन पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

जितेंद्र यादव, एसओ जहानाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें