फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने महिला के कान से नोंच ली झुमकी

Sun, 14 May 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
बाइक सवार ने महिला के कान से नोंच ली झुमकी
विज्ञापन
 सत्संग से लौट रही महिला के एक कान से बाइक सवार लुटेरा झुमकी नोंच ले गया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हुए, लेकिन तब तक आरोपी भाग गया। नजदीक के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी बाइक सवार की तस्वीर कैद हुई। जिसके आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दिनदहाड़े घटित वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। मोहल्ला शेर मोहम्मद के रहने वाले रिटायर्ड आयुर्वेदिक कॉलेज कर्मचारी छोटेलाल की पत्नी शिवदेवी रविवार दोपहर काला मंदिर पर आयोजित सत्संग कार्यक्रम में गई थी। वह देर शाम पैदल घर जा रहीं थी। ठेका चौकी क्षेत्र में सकतूमल की पाकड़ से चरक का कुआं की ओर बढ़ते ही पीछे से बाइक सवार लुटेरा आया और झपट्टा मारकर महिला के एक कान की झुमकी खींचकर भाग गया। आरोपी मुंह पर रूमाल बांधे हुए था। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। इसकी सूचना सीओ सिटी निशांक शर्मा को फोन पर दी गई। जिस पर ठेका चौकी प्रभारी रहमत खां मौके पर पहुंचे। महिला से घटना की जानकारी की गई। इसके अलावा नजदीक के एक मकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी। जिसमें आरोपी का चेहरा कैमरे में कैद हुआ है। सीओ सिटी निशांक शर्मा ने बताया कि महिला से तहरीर लेकर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। सीसीटीवी में कैद युवक को लेकर कुछ सुराग मिले हैं। इसके आधार पर एक युवक हिरासत में लिया है। जिसने उसी रंग के कपड़े पहन रखे है, जोकि सीसीटीवी में आरोपी पहना है। पुलिस खुलासे के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें