फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली में दो पक्षों के बीच मारपीट, हंगामा

Thu, 11 May 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       पीलीभीत।
विज्ञापन
विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कब्रिस्तान की दीवार बनाने को लेकर बेनी चौधरी दो पक्ष आमने-सामने आए
विज्ञापन

एक पक्ष ने घर का दरवाजा बंद होने की कहकर दीवार बनाने का किया विरोध     
कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनाने को लेकर बेनी चौधरी में विवाद हो गया। एक परिवार ने चहारदीवारी से अपने घर का पिछला दरवाजा बंद होने की बात कहकर विरोध शुरू कर दिया। उसके पक्ष में मोहल्ले के लोग इकट्ठा होकर कोतवाली जा पहुंचे। जहां पुलिस के सामने ही दूसरे पक्ष से आए एक युवक की पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बमुश्किल युवक को बचाया।       
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेनी चौधरी स्थित कब्रिस्तान में कुद लोग कूड़ा देते थे। इससे मोहल्ले के लोगों ने एकजुट होकर कब्रिस्तान की चहारदीवारी बनाने का निर्णय लिया। चहारदीवारी बनने से वहां स्थित नौ मकानों के पिछले दरवाजे बंद हो रहे थे। इनमें आठ लोगों ने कब्रिस्तान की दीवार बनाने के लिए सहमति दे दी। मगर बृहस्पतिवार को चहारदीवारी बनाने के दौरान मैनाज के परिवार ने विरोध शुरू कर दिया। उसका कहना था कि बाउंड्री बनने पर उसके घर का पिछला गेट बंद होगा। इसका पता लगने पर मोहल्ले के लोग जमा हो गए। कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इसी बीच विरोध करने वाला पक्ष कोतवाली पहुंच गया। पीछे से मोहल्ले के अन्य लोग कोतवाली जा धमके। कब्रिस्तान की बाउंड्री सहमति से बनाए जाने की बात कही। इस बीच कोतवाली परिसर में ही विरोध करने वाले परिवार के एक युवक की भीड़ ने पिटाई कर दी। खास बात यह रही कि भीड़ के आगे कोतवाली पुलिस बेबस दिखाई दी। भीड़ में ही शामिल कुछ लोगों ने युवक को बचाया। घटना के समय कोतवाल मौके पर नहीं थे। दोनों पक्षों ने खुद को सही बताते हुए एक-दूसरे के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ सिटी अनुराग दर्शन ने बताया कि अभी किसी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है।        
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें