गाली-गलौज केे विरोध पर गांव मुजफ्फरनगर निवासी राजकुमार और उसकी पत्नी चहेती देवी की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने आरोपी रामजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की अन्य घटनाओं में दो भाइयों सहित चार की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी जांच को सीएचसी भेजा है।
गांव मुजफ्फरनगर निवासी राजकुमार ने बताया कि वह घर के सामने चारपाई पर बैठा था। इस दौरान गांव निवासी रामजी ने पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर उसकी और बीच-बचाव पर उसकी पत्नी चहेती देवी की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने राजकुमार की ओर से रामजी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसी गांव में बीच-बचाव पर विनीत की पिटाई कर दी गई। विनीत ने बताया कि राजकुमार के पुत्रों और गांव के रामजी में विवाद पर मारपीट हो रही थी। बीच-बचाव पर राजकुमार के पुत्र बबलू, सूरवीर, अरविंद, महेंद्र ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने विनीत कुमार की ओर से चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव जेठापुर में राजीनामा से इंकार करने पर अवनीश कुमार और उसके भाई आकाश कुमार की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने अवनीश कुमार की ओर से गांव निवासी बालकराम, नरेंद्र, अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मोहल्ला सूफीनगर निवासी अखलाक अहमद और सियासत के पुत्र सजरुल में विवाद हो गया। विवाद पर अखलाक के पुत्र हासिम की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने अखलाक की ओर से रियासत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।