थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की पुत्री सोमवार की रात अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सो रही थी। आधी रात में गांव का ही कंधईलाल दीवार फांदकर उसके घर में घुस आया। चारपाई पर सो रही 19 वर्षीय युवती को दबोच लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। छेड़छाड़ होने पर युवती जग गई। युवती के शोर मचाने पर घर वालों ने भागने का प्रयास कर रहे कंधईलाल को दबोच लिया और उसकी लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। शोरशराबा होने पर एकत्र हुए आसपास के लोगों ने बमुश्किल उसे बचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कंधईलाल को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिटाई से युवक का एक पैर भी टूट गया। एसओ विनय कुमार सरोज ने बताया कि युवती की ओर से आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और घायल आरोपी की ओर से युवती के पिता समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।