पीड़ित के शोर मचाने पर जुटी भीड़ देख भागा आरोपी
स्कूल से घर जा रही छात्रा को गांव का शोहदा बहला फुसलाकर खेत में ले गया। जहां उसके साथ दुराचार की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर लोग जमा हो गए। इस पर आरोपी धमकी देकर भाग निकला।
कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने बताया कि उनकी बारह वर्षीय पुत्री कक्षा आठ की छात्रा है। शुक्रवार को स्कूल से घर आते वक्त छात्रा को पुलिया के पास पहुंचते ही गांव के निवासी मिंटू ने उसको रोक लिया। इसके बाद बहला फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया। जहां आरोपी ने छात्रा से अश्लील हरकत शुरू कर दी। दुराचार की कोशिश की गई। छात्रा के शोर मचाने पर पड़ोस के खेतों पर काम कर रहे लोग आ गए। जिनको देखकर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़ित छात्रा ने घर जाकर परिवार के लोगों को घटना बताई। इसके बाद छात्रा के पिता ने मामले में नामजद तहरीर पुलिस को दी। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि आरोपी मिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। छात्रा का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।