वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने की बाइक समेत एक युवक धर दबोचा। छानबीन करने पर बाइक पर लिखा नंबर गलत निकला। पुलिस ने संगीन धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। शुक्रवार देर शाम एसआई मुकेश सिंह पुंडीर, एचसीपी भारत सिंह हरदोई ब्रांच नहर पर दुपहिया वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने बाइक सवार एक युवक को रोका। पूछने पर युवक ने अपना नाम हरप्रीत उर्फ गुरप्रीत निवासी खरद्वारा बताया। बाइक के कागजात मांगने पर संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पहले तो युवक पुलिस को गुमराह करता रहा। बाद में सख्ती से पूछताछ करने पर सच सामने आया। बाइक लखीमपुर के निघासन से चोरी की गई थी। बाइक पर लिखा नंबर फर्जी पाया गया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्यागी ने बताया कि बरामद बाइक पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के टांडा गांव निवासी हीरा सिंह की निकली। आरोपी ने निघासन से बाइक चोरी करने की बात कबूल की है। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।