फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से मारपीट  कर कुंडल लूटा

Fri, 06 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
लूट - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
केले खरीदने फल के ठेले पर गई एक महिला से पहले व्यापारी ने मारपीट की। विरोध करने पर उसका सोने का कुंडल भी छीन लिया। यही नहीं शिकायत पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए महिला पर समझौते का दबाव बनाना शुरू कर दिया। महिला ने एसपी से शिकायत कर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन

मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी कुसुम मिश्रा पत्नी ब्रह्म प्रकाश ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि चार मई की शाम करीब सात बजे वह अपने बेटे के साथ केले खरीदने गई थी। सुनगढ़ी थाने के  पास एक ठेले पर खराब केले देने की बात से उसका विवाद फल व्यापारी से हो गया। जमकर नोकझोंक हुई। आरोप है कि इसके बाद फल व्यापारी ने महिला की पिटाई शुरू कर दी। कान का सोने का कुंडल भी लूट लिया और भगा दिया। तुरंत थाने जाकर इसकी शिकायत पुलिस से की। इस पर पवन मोबाइल पर तैनात सिपाही मौके पर आए। पर कार्रवाई करने के बजाए आरोपी से समझौता करने का दबाव बनाते रहे। महिला के मना करने पर जांच की बात कहकर टरका दिया। दो दिन बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से शिकायत की। जिस पर एसपी ने मामले में निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।  
बिलसंडा। मंदिर में प्रसाद चढ़ा रही एक विवाहिता का दो शातिर महिलाएं कुंडल छीनकर भागने लगीं। विवाहिता ने साहस दिखाकर दोनों महिलाओं का पीछा किया और कुछ दूरी पर ही उन्हें दबोच लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

गांव लिलहर में हर अमावस्या को मेला लगता है। इसमें दूर दराज से हजारों लोग पहुंचते है। शुक्रवार को जहानाबाद से गुंजादेवी अपने पति चंदन लाल और बच्चों के साथ मेला देखने आईं थीं। जब वह प्राचीन शिव मंदिर में प्रसाद चढ़ा रही थीं तभी दो महिलाओं ने झपट्टा मारकर उनका कुंडल खींच लिया और भागने लगीं। इस पर गुंजा देवी ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया और भीड़ के हवाले कर दिया। सूचना मिलने पर मेले में मौजूद पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस दोनों महिलाओं को थाने ले आई। पूछताछ में एक महिला ने अपना नाम नन्ही देवी पत्नी भूरे लाल निवासी बिलासपुर और दूसरी ने रानी पत्नी रामकिशन निवासी गांव मिश्रीपुर थाना निगोही बताया। पुलिस ने उनके पास से कुंडल बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें