फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अशोक कालोनी पार्क में टहल गई महिला से छेड़छाड़

Sun, 05 Feb 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
अशोक नगर कालोनी पार्क में टहलने गई एक महिला से शोहदे ने छेड़छाड़ की। इसकी शिकायत एसपी से की गई। एसपी के निर्देश पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने पार्क के आसपास मौजूद युवकों को फटकार कर भगा दिया। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की अशोक नगर कालोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिसर स्थित पार्क में कॉलोनी व आसपास के लोग टहलने जाते हैं। शनिवार देर शाम पार्क में टहल रही एक महिला से किसी युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। पहले महिला ने नजरअंदाज किया। मगर शोहदे के फब्तियां कसने पर एसपी को फोन कर दिया। एसपी के निर्देश पर सुनगढ़ी इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह मौके पर जा पहुंचे। उन्होंने पार्क और उसके आसपास खड़े युवाओं को फटकार लगाकर भगा दिया। वहां के दुकानदारों से बाहरी लोगों को जमा न होने देने की हिदायत दी। कालोनी के लोगों से भी सहयोग की अपील की गई। इंस्पेक्टर हरगोविंद सिंह ने बताया कि मौके पर शिकायत करने वाली महिला नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें