फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बराही जंगल में दो शिकारी गिरफ्तार

Sat, 20 Aug 2016 11:18 PM IST
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने बराही रेंज के जंगल में शिकार करने आए दो युवकों को पकड़ लिया। जबकि उनका एक साथी भाग गया। पकड़े गए शिकारियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन

 वन विभाग के अफसरों को सूचना मिली कि बराही रेंज के जंगल में पिपरिया संतोष गांव के पास कुछ युवक शिकार करने की फिराक में घूम रहे है। इस पर डिप्टी रेंजर दिग्विजय सिंह, वनरक्षक ओमप्रकाश टीम के साथ जंगल में पहुंचे और शिकारियों की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान टीम को तीन जगहों पर शिकार के लिए लगाए गए खांवर मिले। इनको कब्जे में लेकर टीम ने जंगल में छानबीन तेज कर दी। कुछ ही देर में टीम ने जंगल के भीतर से पिपरिया संतोष निवासी राकेश और उसके एक साथी को पकड़ लिया। हालांकि तीसरा वीर सिंह भागने में सफल रहा। दोनों युवकों को पकड़कर टीम वन चौकी पर पहुंची। वन विभाग के अफसर इनके खिलाफ कार्रवाई में जुट गए है। रेंजर अनिल शाह ने बताया कि जंगल से दो शिकारियों को पकड़ा गया है। उनका एक साथी भागने में सफल रहा है। पकड़े गए दोनों के पास से तीन खांवर, भाले और टार्च बरामद हुई है। उनसे पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें