फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2015 11:27 PM IST
Jhonabad
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग का खुलासा कर गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चार बाइक बरामद की हैं, जबकि गैंग लीडर व दो अन्य मौके से भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए तीनों आरोपियों का चालान भेजा है। बरामद बाइक अमरिया, बीसलपुर और शाहजहांपुर से चोरी की गईं थीं।
विज्ञापन

एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि दरोगा विजय पाल सिंह रिछा तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर ने अमरिया मार्ग पर निसरा व नहर पुल के बीच चोरी की बाइकों के साथ कुछ लोगों के खड़े होने की सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंची तो बाइकों के पास खड़े छह लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर थाना अमरिया के गांव सरैनी तिरकुनियां निवासी धर्मपाल गंगवार, थाना भुता (बरेली) के गांव चकरापुर निवासी धर्मपाल, कोतवाली बीसलपुर के मोहल्ला हबीबुल्ला खां शुमाली निवासी जितेंद्र को दबोच लिया, जबकि गैंग लीडर ऋषिपाल बरइया समेत तीन लोग भाग निकले। पुलिस ने मौके से चोरी की चार बाइक बरामद कर आरोपियों को लेकर थाने आई। पुलिस ने जब आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह लोग मौके से फरार हुए थाना भुता के गांव ऋषिपाल बरइया, भूरा और कोतवाली बीसलपुर के गांव राजोपुर कडरी निवासी विपिन बढ़ई के साथ मिलकर बाइक चोरी करते थे और ग्राहक तय कर सस्ते दामों पर बेंच देते हैं। बरामद बाइकों में फैशन प्रो व टीवीएस सुजकी बाइक हफ्ते भर पहले थाना अमरिया, टीवीएस स्पोर्टस (ईस) दो महीने पहले कोतवाली बीसलपुर और स्पलेंडर बाइक शाहजहांपुर से चोरी की थी। एसओ ने बताया कि दरोगा विजय पाल सिंह की ओर से तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपियों का चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें