फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार की साल की अंजली का नहीं लगा सुराग

Mon, 10 Aug 2015 11:25 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में मच्छरदानी से गायब हुई चार साल की गांव बारीबुझिया निवासी पप्पू की पुत्री अंजली का एक माह बाद भी सुराग नहीं लग सका। पुलिस ने दर्ज गुमशुदगी को बहला-फुसला कर ले जाने की धारा तरमीम किया है।
विज्ञापन

सेहरामऊ उत्तरी थाना के गांव बारी बुझिया निवासी पप्पू की चार वर्षीय पुत्री अंजली 11 जुलाई की रात को अपनी मां प्रेमवती के साथ घर में मच्छरदानी में सोई थी। अंजली रात को किसी समय लापता हो गई। इसकी जानकारी सुबह आंख खुलने पर उसकी मां प्रेमवती को हुई। बालिका का सुराग न लगने पर पुलिस ने 22 जुलाई को पप्पू की ओर से अंजली की गुमशुदगी दर्ज की। पुलिस भी अंजली की तलाश में जुटी, लेकिन उसका अब तक सुराग नहीं लग सका। सेहरामऊ एसओ चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि अंजली के लापता होने की दर्ज गुमशुदगी को बहला फुसला कर ले जाने की धारा में तरमीम कर दिया गया है। बालिका की तलाश के लिए आसपास क्षेत्र में पोस्टर चस्पा कराए गए। डीसीआरबी फोटो भेजा गया। ताकि अंजली कही मिलने पर इसकी जानकारी की जा सके। उन्होंने बताया कि अंजली के अभिभावक किसी रंजिश आदि से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें