फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित पशु पकड़ने पर पुलिस से भिड़े तस्कर

Fri, 07 Aug 2015 11:30 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
भिखारीपुर चौकी पुलिस ने उगनपुर तिराहे की घेराबंदी कर 14 प्रतिबंधित पशुओं को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीन लोग फरार हो गए। कुछ स्थानीय सत्ताधारी दल के नेता पशुओं व तस्कर को छुड़ाने का दबाव बनाने लगे। इसको लेकर उनकी पुलिस से तीखी झड़प हुई। सूचना पर एसएसआई ओमहरि वाजपेई फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे औरपकड़े गए तस्कर और पशुओं को थाने लाए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी का चालान कर दिया।
विज्ञापन

थाना सुनगढ़ी की भिखारीपुर पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह ने मुखबिर की सूचना पर एचसीपी मुन्नू सिंह, सिपाही लाल सिंह के साथ शुक्रवार की तड़के उगनपुर तिराहे की घेराबंदी की। सुबह करीब साढ़े छह बजे प्रतिबंधित पशुओं को लेकर जा रहे गांव भिखारीपुर निवासी मोहम्मद बसीर को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि उसके तीन अन्य साथी भाग निकले। पुलिस मौके से बरामद 14 पशुओं को लेकर चौकी लाती। इससे पूर्व सत्ताधारी दल के कुछ छुटभैया नेता पहुंच गए और पकड़े गए आरोपी व पशुओं को छोड़ने का दबाव बनाने लगे।
मामला बिगड़ते देख चौकी इंचार्ज ने कार्यवाहक एसओ ओम हरि वाजपेई को घटना की सूचना दी। एसएसआई ओम हरि वाजपेई फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और तस्कर सहित पशुओं को थाना ले आए।
विज्ञापन

एसएसआई ने बताया कि चौकी प्रभारी सुरेंद्र पाल सिंह की ओर से आरोपी मोहम्मद बसीर व अन्य तीन तीन के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बरामद पशुओं को देवीपुरा गौशाला भेजा गया है। पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया।

अमरिया के रास्ते रिछा ले जा रहे थे पशु
प्रतिबंधित पशुओं के साथ पकड़े गए आरोपी मोहम्मद बसीर ने पुलिस को बताया कि पशुओं को कल्यानपुर से खरीद कर वह लोग वध करने के लिए थाना अमरिया के रास्ते पैदल रिछा ले जा रहे थे। पुलिस ने उसे उगनपुर तिराहे पर दबोच लिया।

पुलिस की कड़ी कार्रवाई का नहीं है भय
माह जनवरी से लेकर पहली अगस्त तक जिले में पशु क्रूरता व वध अधिनियम के तहत कुल 133 मामले दर्ज हुए। जिनमें 25 मामले अज्ञात के खिलाफ लिखे गए। 25 मामलों में से पुलिस ने 17 मामलों का खुलासा किया। 174 लोग नामजद किए गए। 26 आरोपी प्रकाश में आए। इस प्रकार कुल 200 आरोपियों में से पुलिस अब तक 182 आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेज चुकी है। दो आरोपी कोर्ट में सरेंडर कर चुके हैं। 96 मामलों की चार्जशीट कोर्ट में भेजी जा चुकी है। सात मामलों में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की गई। 21 आरोपियों पर गुंडा एक्ट व 28 पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई। एक आरोपी पर एनएसए भी लगाया। 28 वाहन बरामद हुए। जिनमें से तीन वाहनों के जब्त किया गया। शेष वाहनों के जप्तीकरण की कार्रवाई प्रचलित है। इसके बाद भी पशु तस्करों पर इसका कोई असर दिखाई नहीं पड़ रहा है।

पशु तस्करों के खिलाफ पुलिस कठोर कार्रवाई कर रही है। गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के साथ एनएसए की भी कार्रवाई हो रही है। भिखारीपुर मामले के आरोपियों पर भी गैंगस्टर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

- जेके शाही, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें