फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

Thu, 16 Jun 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव कटकवारा में सत्तर वर्षीय वृद्ध की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खबर मिलने पर पहुंचीं मृतक की बेटियों ने अपने ताऊ पर जमीन हथियाने के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के कटकवारा निवासी सत्तर वर्षीय वृद्ध बाबूराम छह महीने से कैंसर से पीड़ित थे। उनके नाम सोलह बीघा जमीन थी। वह अपनी दोनों लड़कियों लक्ष्मी और राजेश्वरी की शादी कर चुके थे। पत्नी की मौत के बाद बाबूराम ने पांच साल पहले शकुंतला देवी से दूसरी शादी कर ली थी। बुधवार शाम बाबूराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता की मौत की खबर पर पहुंचीं उनकी बेटियों ने पुलिस को सूचना दी और सोलह बीघा जमीन हथियाने के लिए ताऊ पर पिता की हत्या कर देने का शक जाहिर किया। बरखेड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बीमारी से ही मौत होने की बात सामने आई है। मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक की सोलह बीघा जमीन के दो बैनामा 26 और 27 मई को उनके भाई और भतीजों के नाम हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें