घर में घुसकर तमंचा के बल पर युवती से बलात्कार करने के मामले में पुलिस ने
कोर्ट के आदेश पर एक आरोपी के खिलाफ साढ़े पांच साल बाद रिपोर्ट दर्ज कर
ली है।
15 जनवरी 2010 को पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती घर में
अकेली थी। रात करीब साढ़े दस बजे यासीन खां उसके घर में घुस गया और तमंचा
के बल पर बलात्कार किया। युवती के शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी।
शोर-शराबा होने पर पास-पड़ोस के तमाम लोग मौके पर एकत्र हो गए। इस पर आरोपी
जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। आरोप है कि पुलिस ने घटना की रिपोर्ट
दर्ज नहीं की। एसपी ने भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। कोतवाल धर्मपाल
सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर युवती की ओर से आरोपी यासीन खां के
खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।