फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव पहुंचा तो मचा कोहराम

Tue, 23 Feb 2016 08:48 PM IST
शाहगढ़/माधोटांडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 
विज्ञापन

दुराचार के बाद छात्रा की हत्या को लेकर उसके गांव में दूसरे दिन भी मातमी सन्नाटा रहा। अधिकांश लोग काम पर नहीं गए। स्कूल में भी शोकसभा के बाद छुट्टी कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद छात्रा का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री ने मंगलवार को गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। उनसे घटना की जानकारी भी ली। पुलिस ने एक गूंगे युवक सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
छात्रा के गांव का माहौल दूसरे दिन गमगीन रहा। जगह-जगह एकत्र लोग छात्रा के स्वभाव और आखिर घटना को किसने अंजाम दिया, आदिपर ही चर्चा करते रहे। छात्रा जिस स्कूल में पढ़ती थी, उसमें 11 बजे शोकसभा के बाद छुट्टी कर दी गई। स्कूल पहुंचे बच्चे भी दहशत में दिखे। प्रधानाध्यापक ने बताया कि छात्रा पढ़ने में बहुत होशियार थी। वह नियमित स्कूल आती थी। कला में उसकी खासी रुचि थी। उसके मिलनसार स्वभाव के कारण स्कूल के ज्यादातर बच्चे उसके मित्र थे। उसकी सहेलियां भी इस घटना से बेहद आहत हैं। मंगलवार को खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री हेमराज वर्मा छात्रा के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही घटना का शीघ्र खुलासा कराकर आरोपी को जेल भिजवाने का आश्वासन दिया। गांव के कुछ लोगों ने निर्दोष लोगों को हिरासत में लेने का पुलिस पर आरोप लगाया। राज्यमंत्री ने निर्दोषों पर कार्रवाई न होने का आश्वासन दिया। भाजपा नेता प्रवक्तानंद, बाबूराम पासवान, राजू आचार्य ने भी गांव पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उधर, पुलिस ने गांव के एक गूंगे युवक सहित पांच लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीओ राजेश्वर सिंह ने बताया कि माधोटांडा पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस ने बैठक कर की घटना की निंदा
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिला महासचिव राजिश खां के आवास पर हुई बैठक में घटना की निंदा की गई। बैठक में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की गई। बैठक में राजिश खां, राजेश मिश्र, गुलाब सिंह, रेहान खां, अकरम कुरैशी, उत्तम मंडल, नसीम खां, रिजवान कुरैशी आदि थे।
विज्ञापन


विरोध-प्रदर्शन की आशंका पर तैनात रही पुलिस
घटना के दूसरे दिन छात्रा का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचने पर कहीं लोग विरोध प्रदर्शन न करें, इसको लेकर एसओ माधोटांडा के नेतृत्व में पूरे दिन गांव में पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें