फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी की धमकी से मायके चली गई दुराचार पीड़िता

Tue, 01 Dec 2015 11:57 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार के आरोपी द्वारा पुत्री के साथ दुराचार करने की धमकी देने से पीड़िता व उसका परिवार दहशत में है। दहशत के कारण पीड़िता अपनी पुत्री के साथ शाहजहांपुर के एक गांव में स्थित अपने मायके में रह रही है। पीड़िता ने जांच शिकायत प्रकोष्ठ में तहरीर देकर आरोपी को गिरफ्तार कराने की मांग की है।
विज्ञापन

थाना बरखेड़ा के गांव की 35 वर्षीय एक विवाहिता अपने पति के साथ पुलिस लाइन पहुंची। पीड़िता ने बताया कि तीन अक्तूबर 15 को वह शौच के लिए अपनी बहन के साथ गई थी। गांव के ही मेवालाल ने उसे दबोच लिया और तमंचे के बल पर दुराचार किया। घटना किसी से बताने पर जान से मार देने की धमकी देकर भाग निकला। वह पति के साथ थाने गई और पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की और मेडिकल परीक्षण कराने के बाद में कोर्ट में बयान भी कराए, लेकिन पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है। आरोपी मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। वापस न लेने पर उसकी पुत्री के साथ दुराचार करने की धमकी देता है। डर की वजह से वह अपनी 16 वर्षीय पुत्री को साथ लेकर करीब 12 दिनों से शाहजहांपुर जिले में स्थित मायके में रह रही है। पीड़िता ने शिकायत जांच प्रकोष्ठ में तहरीर देकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी आनंद वर्मा ने आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश एसओ बरखेड़ा को दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें