फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत

Tue, 01 Dec 2015 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौआ। बस्ती डुमरियागंज मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई घायल हो गया।
विज्ञापन


वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बनगवां निवासी 16 वर्षीय अभय पुत्र रमेश अपने चचेरे भाई 18 वर्षीय अमित पुत्र रामभुआल के साथ बाइक से रमवापुर माफी गांव जा रहे थे।

सुबह छह बजे के करीब रमवापुर गांव के पास ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पुलिया से टकरा गई। इससे बाइक चला रहे अभय का सिर फट गया। वहीं बाइक पर पीछे बैठे अमित को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने घटना की जानकारी घर वालों को दी। घरवाले अभय को जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि अधिक रक्तस्राव होने के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें