फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषक की विधवा से रिश्वत मांगने पर लेखपाल निलंबित

Tue, 14 Jul 2015 11:09 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
धन कमाने की बढ़ती चाह ने लोगों ने मानवीय संवेदनाओं को भी मार डाला है। दुर्घटना में मरे किसान की विधवा को कृषक दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाने के बदलने लेखपाल ने 10 हजार रुपये की मांग की। शिकायत पर तहसीलदार ने इसकी जांच की जो सही पाई गई। इस पर एसडीएम सदर ने लेखपाल को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

सदर तहसील के गांव सडिया मुस्तकीम निवासी देवदत्त की दो माह पूर्व दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस पर क्षेत्रीय लेखपाल रामस्वरूप ने उसकी विधवा प्रीति से कृषक दुर्घटना बीमा से पांच लाख का लाभ दिलाने के लिए 10 हजार की मांग की। तय रकम का 50 प्रतिशत यानि पांच हजार पेशगी लेकर रिपोर्ट लगाकर भेज दी। अब बीमा की धनराशि स्वीकृत होने पर शेष धनराशि की पुन: मांग की। इस पर प्रीति ने डीएम से शिकायत कर दी। डीएम ने इसमें जांच के आदेश दिए। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार सदर इंद्रकांत द्विवेदी ने जांच की तो आरोप सही पाए गए। तहसीलदार की रिपोर्ट पर मंगलवार को एसडीएम सदर सुरेंद्र बहादुर यादव ने आरोपी लेखपाल को सस्पेंड कर दिया है। एसडीएम ने बताया कि कृषक की विधवा से योजना का लाभ दिलाने की शिकायत सही मिलने पर लेखपाल को सस्पेंड कर दिया गया है। कार्रवाई की रिपोर्ट डीएम को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें