फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में बहनोई की मौत, साला घायल

Fri, 20 Nov 2015 11:02 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली बीसलपुर के गांव जसौली दिवाली के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बरेली के थाना क्यूलड़िया के गांव मैथी नवदिया निवासी 35 वर्षीय सूरजपाल की मौत हो गई
विज्ञापन


 जबकि बाइक पर सवार उनका साला नन्हेलाल मामूली रूप से घायल हो गया। उधर बरखेड़ा में डंपर ने गन्ना भरे डनलप में टक्कर मार दी। इससे डनलप चालक गांव पतरसिया निवासी गंगाराम घायल हो गया, जबकि एक भैंसा की मौके पर ही मौत हो गई। घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव मेथीनवदिया निवासी सूरजपाल बाइक से अपने साले गांव अडासोई निवासी नन्हेलाल को साथ लेकर बीसलपुर कोतवाली के गांव मौरतला जा रहे थे। गांव जसौली दिवाली के पास रात करीब एक बजे सामने से आए एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे सूरजपाल गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि नन्हेलाल को मामूली चोटें आईं। घायल सूरजपाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। तमाम लोग जिला अस्पताल पहुंचे।

 जिला अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी शीला देवी, दो पुत्र और चार पुत्रियां हैं। दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। 

बरखेड़ा। गांव पतरसिया निवासी गंगासरन शुक्रवार की तड़के करीब 4.30 बजे डनलप में गन्ना भरकर नोवल शुगर मिल आ रहे थे। डनलप उनका भाई जुगल किशोर भी बैठा था।

ग्राम नवादा महेश व पतरासा कुंवरपुर के बीच सामने से आ रहे डंफर ने डनलप में टक्कर मार दी, हादसे में एक भैंसा की मौत हो गई। गंगासरन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके भाई को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


घायल गंगासरन शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें