हादसा आसाम हाइवे पर चीनी मिल के समीप बुधवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे हुआ। पीलीभीत में वर्ष 1991-92 में तैनात रहे डीएम मानवेंद्र बहादुर सिंह (अब सेवानिवृत्त) के पुत्र लखनऊ के अलीगंज निवासी हाईकोर्ट में स्टैंडिंग काउंसिल 43 वर्षीय अजय सिंह अपनी पत्नी अनुपमा के साथ कार से उत्तराखंड जा रहे थे। कार अजय सिंह चला रहे थे।
चीनी मिल के समीप अनियंत्रित हुई कार पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार दोनों लोग घायल गए। राहगीरों की मदद से उन्हें सीएचसी लाया गया। कुछ देर बाद एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, चीनी मिल के कर्मचारी सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक इलाज के बाद चीनी मिल कर्मचारी घायलों को लखनऊ लेकर रवाना हो गए।